Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
E-Paperबरेली उत्तर प्रदेश

गांव धनेटा में सरकारी जगह पर अवैध रूप से कब्जा

फतेहगंज पश्चिमी।गांव धनेटा में सरकारी जगह पर अवैध रूप से कब्जा करके पहले मकान का निर्माण कर लिया।अवैध कब्जा नहीं नहीं हटाने के लिए आंबेडकर प्रतिमा लगा दी है।लेकिन ग्रामीणों के विरोध के चलते तहसील दार ने अवैध कब्जेदार को बेदखल करके उस पर करीब चार लाख 86 हजार जुर्माना भी लगाया है।इस बाबत ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से शिकायत करके झगड़ा की आशंका भी जताई है।गांव धनेटा निवासी जगतपाल मौर्य, खेमकरन,प्रेमपाल,दिनेश,मोहनलाल, महेंद्र पाल आदि ने उपजिलाधिकारी मीरगंज को शिकायती पत्र देकर बताया है। गांव में सरकारी भूमि पर गांव के कृष्णपाल ने अवैध रूप से कब्जा करके मकान का निर्माण कर लिया है।जब ग्रामीणों ने उसका विरोध किया तब उसने कार्यवाही से बचने के लिए पिछली वर्ष रातों रात में डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दिया।कुछ इलाके के नेताओं ने प्रतिमा का फूल मालाओं से स्वागत कर दिया था।विवाद होने पर तहसील प्रशासन ने भविष्य में स्वागत करने पर रोक लगा दी है।फिर भी इस वर्ष आरोपी कृष्णपाल अन्य लोग के साथ आंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम करने की तैयारी कर रहे है।बताया ग्रामीणों के विरोध के बाद तहसील दार आशीष कुमार ने कृष्णपाल को 13 दिसंबर 2025 को बेदखल करते हुए।चार लाख 86 हजार रुपए का जुर्माना लगाते हुए वसूली के शख्त आदेश दिए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!