Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
E-Paperबरेली उत्तर प्रदेश

नहर व तालाब पर अवैध कब्जे की शिकायत, डीएम से कार्रवाई की मांग

फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)। तहसील मीरगंज क्षेत्र के मोहल्ला मिटेरा फतेहगंज पश्चिमी निवासी एक व्यक्ति ने जिलाधिकारी से शिकायत कर नहर व तालाब को अवैध रूप से पाटे जाने का गंभीर आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि कुछ दबंग प्रवृत्ति के लोग, जिनमें एक रिटायर्ड दरोगा समेत कई अन्य शामिल हैं, क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग कर रहे हैं। आरोप है कि ये लोग अपनी निजी जमीन के साथ-साथ सरकारी नहर को भी पाटकर कब्जा करने में लगे हैं, वहीं पास स्थित तालाब (कुंड) को भी मिट्टी डालकर समाप्त किया जा रहा है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, नहर में पानी बहने से क्षेत्र के किसान अपनी खेती करते हैं, लेकिन नहर के पाटे जाने से किसानों की फसलों पर सीधा असर पड़ेगा और उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। ग्रामीणों द्वारा विरोध करने पर आरोपित लोग कथित तौर पर दबाव बनाते हुए कहते हैं कि उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को “खरीद” लिया है, इसलिए उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

यह भी आरोप है कि रात के समय अवैध खनन की मिट्टी लाकर नहर व तालाब को भरा जा रहा है, जिससे पर्यावरण और जल स्रोतों को भी नुकसान पहुंच रहा है।

शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच कराई जाए और नहर व तालाब को पाटने की कार्रवाई पर रोक लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर शिकायत पर कितनी तत्परता से कदम उठाता है और किसानों के हितों की रक्षा के लिए क्या कार्रवाई करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!