Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
ई -पेपर 📜उत्तर प्रदेशछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़देशफतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशबरेली उत्तर प्रदेशयूपीयूपी पुलिसयोगाराजनीतिलोकल न्यूज़

पंजाब में मजदूरी कर रहे युवक की संदिग्ध हालत में मौत, पत्नी पर हत्या का आरोप

फतेहगंज पश्चिमी। पंजाब में परिवार के साथ मजदूरी कर रहे गांव थानपुर के युवक भानु प्रताप की मंगलवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुधवार को जब पत्नी शव लेकर गांव पहुंची तो परिजनों ने उस पर हत्या का आरोप लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार गांव थानपुर निवासी भानु प्रताप (28) पिछले कई सालों से पत्नी माखन देवी के साथ पंजाब में मजदूरी करता था। पत्नी के भाई भी वहीं रहते हैं। मंगलवार रात उसकी मौत हो गई। बुधवार सुबह करीब 11 बजे पत्नी और उसके भाई शव लेकर गांव पहुंचे तो घर में कोहराम मच गया।

भानु प्रताप के परिजनों ने पत्नी और उसके मायके वालों पर हत्या का आरोप लगाया। हालांकि पत्नी ने मौत का कारण हृदय गति रुकना बताया, लेकिन परिजनों ने उसकी बात पर भरोसा नहीं किया और पुलिस को सूचना दे दी।पुलिस ने शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।मृतक अपने पीछे दो पांच,तीन साल के बेटे छोड़ गया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार ने बताया कि पिता पोशाकी लाल की तहरीर पर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!