Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
E-Paperटॉप न्यूज़देशफतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशबरेली उत्तर प्रदेशयुवायूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

TSCT कन्यादान योजना के तहत 6 शिक्षक परिवारों को मिली सहायता राशि, 

बरेली। शिक्षक हित में कार्य कर रही संस्था टीचर्स सेल्फ केयर टीम (TSCT) की ओर से संचालित कन्यादान योजना के अंतर्गत 6 शिक्षक परिवारों को आर्थिक सहायता के चेक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. विनीता द्वारा वितरित किए गए। इस अवसर पर प्रांतीय मीडिया प्रभारी नरेंद्र प्रताप गंगवार एवं प्रांतीय आईटी सेल प्रभारी जितेंद्र मोहन वर्मा भी मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि बीएसए डॉ. विनीता ने कहा कि शिक्षक समाज निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं और उनके परिवारों के सुख-दुख में सहयोग करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि TSCT की कन्यादान योजना जरूरतमंद शिक्षक परिवारों के लिए बड़ी सहायता साबित हो रही है।

TSCT जिलाध्यक्ष अनुज वीर गंगवार ने कहा कि संस्था हर सुख-दुख में शिक्षकों के साथ मजबूती से खड़ी है और जरूरतमंद शिक्षक परिवारों की हर संभव मदद की जा रही है। जिला कन्यादान योजना प्रभारी हरीश गंगवार ने बताया कि TSCT ने अब तक 602 कन्याओं के विवाह हेतु 3.18 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की है। उन्होंने बताया कि सहयोग अलर्ट-2 में बरेली के मानवेंद्र यादव, जमील अहमद, ज्ञानेंद्र पांडे, बादशाह, फरहा समर एवं स्नेह लता को सहायता राशि के चेक वितरित किए गए।

कार्यक्रम में लाभार्थी शिक्षकों ने संस्था के प्रति आभार जताया। इस दौरान जिला प्रवक्ता डॉ. शमीम अहमद, जिला जीवनदान योजना प्रभारी चित्रसेन गंगवार, जिला कोषाध्यक्ष सौरभ गुप्ता, नवल किशोर, मो. फारुक, रिजवान अहमद, सुधीर मिश्रा, भारत वीर गंगवार, मनोज गौतम, मोनिका गौतम, सपना खन्ना सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!