
फतेहगंज पश्चिमी। बिजली विभाग की ओर से सोमवार को बकाया बिलों की वसूली के लिए चलाए गए अभियान में 45 बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काट दिए गए। वहीं, अभियान के दौरान करीब चार लाख रुपये की बकाया धनराशि वसूल की गई।

जेई रमेश चंद्र गौतम के नेतृत्व में विभागीय टीम ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बकायेदार उपभोक्ताओं के घर पहुंचकर बिजली कनेक्शन और मीटर की जांच की गई। टीम ने उपभोक्ताओं को समय से बिजली बिल जमा करने के लिए जागरूक किया। नोटिस दिए जाने के बावजूद बकाया बिल जमा नहीं करने वाले नई बस्ती निवासी भूरे ख़ां,पप्पू और मोहल्ला सराय निवासी रिजवान समेत 45 उपभोक्ताओं के खिलाफ विभागीय नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए उनके कनेक्शन काट दिए है।साथ ही
विभागीय अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से समय पर बिल जमा करने की अपील की है। अभियान के दौरान टीजी-टू प्रवीण शर्मा, आदिल मलिक, राजेश बाबू, काशीराम, मोहित माहेश्वरी, शब्बीर अली, प्रमेंद्र और हरबीर सिंह सहित विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।




