राष्ट्रीय सदस्य खेल मंत्रलय भाजपा नेता ठा. जतिन चौहान के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा रैली

फतेहगंज पश्चिमी। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कस्बे में देशभक्ति और युवाओं के जबरदस्त उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। भाजपा नेता ठाकुर जतिन चौहान के नेतृत्व में युवाओं की एक विशाल एवं भव्य वाहन रैली निकाली गई, जिसने पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के रंगों से सराबोर कर दिया।
यह रैली सृजन कॉलेज से प्रारंभ होकर ठाकुर जतिन चौहान के स्वामित्व वाले पृथ्वीराज चौहान बैंक्वेट हॉल पर जाकर संपन्न हुई। रैली के पूरे मार्ग के दौरान युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था। हाथों में तिरंगा थामे और ‘भारत माता की जय’ व ‘वंदे मातरम’ के गगनभेदी नारों के साथ युवाओं का काफिला जिस रास्ते से भी गुजरा, वहां का माहौल पूरी तरह राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो गया।


रैली के दौरान स्थानीय युवाओं और नागरिकों में भाजपा नेता जतिन चौहान के प्रति भारी सम्मान, प्यार और विश्वास साफ तौर पर दिखाई दिया। क्षेत्र के युवाओं ने एकजुट होकर अपनी भागीदारी निभाई और स्वतंत्रता दिवस के इस उत्सव को ऐतिहासिक बना दिया।
रैली के समापन पर पृथ्वीराज चौहान बैंक्वेट हॉल में उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए ठाकुर जतिन चौहान ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और युवाओं से देश के विकास व राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।


