Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
ई -पेपर 📜उत्तर प्रदेशटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़फतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशमिलक तहसीलमीरगंज बरेली उत्तर प्रदेशयूपी पुलिसयोगाराजनीतिराज्यलखनऊलोकल न्यूज़शाही बरेली

गैस सिलेंडर फटने से घर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के भिटोरा स्थित घुंगरू बाबा मंदिर के पास शुक्रवार तड़के गैस सिलेंडर फटने से एक मकान में भीषण आग लग गई। विस्फोट इतना तेज था कि मकान की दीवारों में दरारें आ गईं और टीन की छत उखड़ गई।

आग की चपेट में आकर घर में रखा घरेलू सामान, अनाज, कपड़े, बिस्तर सहित पूरी गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गई। घटना के समय परिवार घर पर मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।जानकारी के अनुसार परशुराम पुत्र पोथीराम निवासी भिटोरा, घुंगरू बाबा मंदिर के पास, गुरुवार रात 11 बजे अपने पुत्र मिथुन की तबीयत खराब होने पर गैस चूल्हे पर पानी गर्म किया उसके बाद गैस बन्द कर दवा लेने नौगवां स्थित एक निजी चिकित्सक के पास गए थे। लौटते समय वे अपनी बहन के घर रुक गए, जहां परशुराम, उनकी पत्नी सनम, पुत्र मिथुन और पुत्री आराधना रात में ही ठहर गए।रात करीब तीन बजे अचानक तेज धमाका हुआ। आसपास के लोगों ने देखा कि परशुराम के घर में रखा गैस सिलेंडर फट गया है। धमाका इतना जोरदार था कि सिलेंडर के कई टुकड़े हो गए, मकान क्षतिग्रस्त हो गया और आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। घर में रखा अनाज, बिस्तर, कपड़े, फर्नीचर सहित अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। बक्से में रखी एक सोने की चेन भी विस्फोट के बाद लापता हो गई।वहाँ बंधे दो जानवर मे एक कटरा की पीठ जल गईं। बताया गया कि घर में मच्छरों से बचाव के लिए अगरबत्ती जल रही थी, जिससे रिसी हुई गैस ने आग पकड़ ली। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

हादसे में परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि घटना के समय परिवार घर में मौजूद होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया उसके बाद हल्का लेखपाल आदित्य गंगवार ने पहुंचकर लोगों के व्यान दर्ज कर कार्यवाही शुरु कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!