Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
ई -पेपर 📜उत्तर प्रदेशटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़फतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशबरेली उत्तर प्रदेशमिलक तहसीलमीरगंज बरेली उत्तर प्रदेशयुवायूपीयूपी पुलिसयोगाराजनीतिलखनऊलोकल न्यूज़शाही बरेली

समय से भुगतान न होने की मांग और न्यूनतम वेतन मान की मांग को लेकर विद्युत विभाग के आउटसोर्स कर्मचारियों ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

फतेहगंज पश्चिमी। विद्युत वितरण खंड बरेली के अंतर्गत EDSD-III फतेहगंज पश्चिमी के आउटसोर्स कर्मचारियों ने न्यूनतम वेतन लागू कराने और समय पर वेतन का भुगतान कराए जाने की मांग को लेकर एसडीओ को ज्ञापन सौंपा।

सभी कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें निर्धारित न्यूनतम वेतन नहीं दिया जा रहा है और वेतन भी समय से नहीं मिल पा रहा है, जिससे कर्मचारियों को आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ रहा है।ज्ञापन में कर्मचारियों ने बताया कि वे विद्युत विभाग में आउटसोर्स कर्मचारी के रूप में विभिन्न कार्यों पर तैनात हैं। कर्मचारियों का कहना है कि कंपनी द्वारा उन्हें न्यूनतम वेतन के अनुरूप भुगतान नहीं किया जा रहा है। साथ ही समय पर वेतन नहीं मिलने से परिवार के खर्च चलाने में भी दिक्कत हो रही है।

कर्मचारियों ने एसडीओ से मामले की जांच कराकर न्यूनतम वेतन लागू कराने तथा प्रत्येक माह समय से वेतन भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की है। इस संबंध में एसडीओ अंकित द्विवेदी ने बताया कर्मचारियों द्वारा जो ज्ञापन दिया गया है, उसे अपने उच्च अधिकारियों के संज्ञान में दे दिया गया है। मामले में उच्च अधिकारियों को अवगत कराते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अब कर्मचारियों को उम्मीद है कि उनकी शिकायत पर विभागीय स्तर से जल्द समाधान कराया जाएगा और उन्हें समय से निर्धारित वेतन मिल सकेगा।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!