आम रास्ता बंद करने का विरोध पर घर में घुसकर मारपीट, चार घायल रिपोर्ट दर्ज
फतेहगंज पश्चिमी।
गांव राफियाबाद में आम रास्ता बंद करने का विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर मार पीट कर महिलाएं समेत 4 लोग घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
राफियाबाद निवासी राजीव ने बताया मंगलवार सुबह 11 बजे वह खेत से लौट रहा था। गांव के प्रेम सिंह, लक्ष्मण, महेंद्र, भूपेंद्र और धर्मेंद्र आदि ने सरकारी रास्ता बंद कर रखा था। विरोध करने पर सभी ने पहले गाली-गलौज फिर राजीव के साथ मारपीट शुरू कर दी।किसी तरह बचकर भागकर पीड़ित घर में घुसा तो आरोपी दरवाजा तोड़कर अंदर घुसकर मारपीट करने लगे। शोर सुनकर पहुंची मां मुन्नी देवी, पत्नी ज्योति और बहन पूजा के साथ भी मारपीट की गई।आरोप है आरोपी भूपेंद्र ने राजीव की 8 माह की बेटी को जान से मारने की नीयत से जमीन पर पटक दिया। जिससे वह गंभीर हो गई।मारपीट के दौरान पीड़ित का मोबाइल, पत्नी का मंगलसूत्र और बहन के कुंडल भी गायब हो गए।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार ने बताया आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।




