Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
ई -पेपर 📜उत्तर प्रदेशक्राइमखेलटॉप न्यूज़फतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशबरेली उत्तर प्रदेशमिलक तहसीलमीरगंज बरेली उत्तर प्रदेशयुवायूपीयूपी पुलिसयोगाराजनीतिराज्यलखनऊलोकल न्यूज़शाही बरेली

चाइनीज मांझे का कहर: बाइक सवार बिजली कर्मचारी का गला फंसा, चेहरा और नाक गंभीर रूप से जख्मी!

किला पुल पर हुआ हादसा, राहगीरों ने घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया

फतेहगंज पश्चिमी / चाइनीज मांझा एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। शुक्रवार शाम किला पुल पर बाइक से घर लौट रहे बिजली विभाग के एक कर्मचारी का गला अचानक चाइनीज मांझे में फंस गया। मांझा हटाने की कोशिश में उनके चेहरे पर गहरा कट लग गया और नाक भी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें उपचार के लिए पास स्थित कस्तूरी हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

घायल सोहिल कमाल, निवासी ग्राम एवं पोस्ट करेली, बरेली ने बताया कि वह 31 जुलाई 2026 को उपखंड कार्यालय फतेहगंज पश्चिमी, बरेली में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं। शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे कार्यालय से अपने घर करेली लौट रहे थे। जब वह किला पुल पर पहुंचे, तभी अचानक सड़क पर लटका चाइनीज मांझा उनके गले में फंस गया। मांझा हटाने के दौरान उनके चेहरे पर गहरा घाव हो गया और नाक कट गई।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें कस्तूरी हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया। इस घटना के बाद क्षेत्र में एक बार फिर चाइनीज मांझे की बिक्री और उपयोग पर सख्ती से रोक लगाने की मांग उठने लगी है। लोगों का कहना है कि प्रतिबंध के बावजूद चाइनीज मांझे का इस्तेमाल लगातार हो रहा है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों की जान खतरे में पड़ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!