Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
ई -पेपर 📜उत्तर प्रदेशफतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशबरेली उत्तर प्रदेशबरेली नगर निगममिलक तहसीलमीरगंज बरेली उत्तर प्रदेशयुवायूपीयूपी पुलिसराजनीतिराज्यलखनऊलोकल न्यूज़शाही बरेली

मामूली बारिश में ही सिंखों वाली गली में भरा पानी, नागरिकों में रोष

फतेहगंज पश्चिमी। मामूली बारिश होने पर भी नगर की सिंखों वाली गली में जलभराव हो जाता है। इससे मोहल्लेवासियों में नगर पंचायत के जिम्मेदारों के प्रति नाराजगी है।

जानकारी के मुताबिक सिंखों वाली गली हिंदू आबादी को जाने वाली मुख्य गली है। स्थानीय निवासी नवीन शर्मा ने बताया कि होली चौक से मणि मंदिर तक हर बारिश में पानी भर जाता है। ज्यादा बारिश होने पर पानी घरों में भी घुस जाता है। इससे आवागमन बाधित होता है और बीमारी का खतरा भी बढ़ जाता है।

मोहल्ले के लोगों का कहना है कि पिछले 5 साल से नगर पंचायत से नाले और जलनिकासी की शिकायत की जा रही है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ है। बार-बार आश्वासन के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।

इस संबंध में अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि जलनिकासी के लिए नाला निर्माण का प्रस्ताव बोर्ड की बैठक में पास कर दिया गया है। जल्द नाला बनाकर जलनिकासी की समस्या दूर की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!