Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
ई -पेपर 📜उत्तर प्रदेशक्राइमछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRफतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशबरेली उत्तर प्रदेशबरेली नगर निगममिलक तहसीलमीरगंज बरेली उत्तर प्रदेशयुवायूपीयूपी पुलिसयोगाराजनीतिराज्यलखनऊलोकल न्यूज़विधायक डॉ. डी.सी. वर्माशाही बरेली

नियमित मानदेय नही मिला तो 5 अगस्त को लखनऊ कूच करेंगे पैरावेट पशुमित्र

फतेहगंज पश्चिमी।रविवार को नियमित मानदेय की मांग को लेकर पैरावेट पशुमित्र ने विधायक डीसी वर्मा को ज्ञापन सौंप है। 4 अगस्त 2026 तक शासन द्वारा कोई निर्णय न लिए जाने पर 5 अगस्त को प्रदेश भर के पैरावेट पशुमित्र, पशुपालन निदेशालय से विधानसभा तक पदयात्रा करने के बाद जीपीओ पार्क में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करेंगे।

संघ के जिला अध्यक्ष शिवलेश कुमार ने विधायक को दिए पत्र में बताया कि संगठन के सदस्य पहले से ही एफएमडी टीकाकरण और कृत्रिम गर्भाधान कार्य का बहिष्कार कर रहे हैं। 13 जनवरी 2026 को पशुपालन निदेशालय ने नियमित मानदेय का प्रस्ताव शासन को भेजा था, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।

पत्र में कहा गया है कि आंदोलन के दौरान यदि किसी सदस्य के साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

संघ के पदाधिकारियों अतुल सागर, सनी पटेल, सुरेंद्र गंगवार, जयसिंह और धर्म सिंह ने पत्र पर हस्ताक्षर कर शासन से मानदेय पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की है, ताकि पशुपालन सेवाएं बाधित न हों।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!