फतेहगंज पश्चिमी में लोधी मोटर्स की तीसरी शाखा का शुभारंभ, क्षेत्रवासियों को मिलेगी बेहतर सुविधा

फतेहगंज पश्चिमी। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बाईपास तिराहे के निकट लोधी मोटर्स की तीसरी शाखा का रविवार को शुभारंभ किया गया। नई शाखा पर विभिन्न कंपनियों के नए एवं पुराने टायर-ट्यूब, बैटरियां तथा वाहन संबंधी अन्य उत्पाद ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहेंगे।
उद्घाटन समारोह का शुभारंभ फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेश कुमार ऐरन ने की। मुख्य अतिथि के रूप में रामपुर के पूर्व सांसद घनश्याम सिंह लोधी विशिष्ट जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गंगवार (वीरू) तथा अखिल भारतीय लोधी महासभा, बरेली मंडल की अध्यक्ष भक्ति सिंह लोधी शामिल रहीं।
अतिथियों ने नई शाखा के शुभारंभ पर संचालक महेंद्र लोधी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और व्यवसाय की निरंतर प्रगति की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस नई शाखा के खुलने से क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तापूर्ण टायर, ट्यूब और बैटरियां स्थानीय स्तर पर आसानी से उपलब्ध होंगी, जिससे समय और लागत दोनों की बचत होगी।
दुकान संचालक महेंद्र लोधी ने बताया कि ग्राहकों को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बेहतर सेवा और ग्राहकों के विश्वास को बनाए रखना ही उनका मुख्य उद्देश्य है।
शुभारंभ समारोह में क्षेत्र के अनेक व्यापारी, समाजसेवी, गणमान्य नागरिक एवं शुभचिंतक मौजूद रहे और नई शाखा के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।




