Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
ई -पेपर 📜उत्तर प्रदेशखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी बरेलीफतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशबरेली उत्तर प्रदेशबरेली नगर निगमयुवायूपीयूपी पुलिसयोगाराजनीतिराज्यलखनऊलोकल न्यूज़विधायक डॉ. डी.सी. वर्मा

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पंचायत में योग शिविर, जनप्रतिनिधियों ने किया नेतृत्व

बरेली फतेहगंज पश्चिमी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी में शनिवार को सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा और अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने नगरवासियों के साथ विभिन्न योगासनों का अभ्यास कर स्वस्थ जीवन और सकारात्मक सोच का संदेश दिया।

 

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में विभिन्न योगासन और प्राणायाम किए। योगाभ्यास के माध्यम से लोगों को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

 

विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने का माध्यम है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने और स्वस्थ भारत के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया।

 

अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि योग केवल शारीरिक फिटनेस का साधन नहीं है, बल्कि यह मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का भी स्रोत है। नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को तनावमुक्त और स्वस्थ जीवन जीने में मदद करता है।

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान, ओवेन्द्र चौहान, गौरव मिश्रा, के.पी. राणा सहित नगर पंचायत के कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। आयोजन के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और योग को दैनिक जीवन में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!