Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
ई -पेपर 📜उत्तर प्रदेशखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियादेशबरेली उत्तर प्रदेशबरेली नगर निगमयुवायूपीराज्यलखनऊलोकल न्यूज़

बरेली छावनी में नई स्किल सेंटर का उद्घाटन महिलाओं को मिलेगा आत्म निर्भरता का नया मंच

दिनांक 20 जून 2026 को प्रातः 11:30 बजे श्रीमती राजबीर गिल, जोनल अध्यक्ष, AWWA द्वारा किया गया। इस अवसर पर ब्रिगेडियर गगनदीप सिंह, श्रीमती सुखमनी सिंह, श्रीमती प्रीति सिंह, श्रीमती शीना खान एवं श्रीमती सोनू सक्सेना गरिमामयी रूप से उपस्थित रहे।

इस केंद्र की परिकल्पना एवं डिजाइन डॉ. तनु जैन, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, बरेली छावनी परिषद द्वारा की गई है। केंद्र का उद्देश्य महिलाओं को कौशल विकास, व्यावसायिक प्रशिक्षण, उद्यमिता प्रोत्साहन तथा क्षमता निर्माण के माध्यम से आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है।

अपने संबोधन में उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण एवं आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह केंद्र महिलाओं को व्यावहारिक कौशल अर्जित करने, आजीविका के अवसर बढ़ाने तथा समाज के विकास में सार्थक योगदान देने हेतु एक सशक्त मंच प्रदान करेगा।

कार्यक्रम में AWWA की सदस्यों, स्थानीय निवासियों, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों तथा बरेली छावनी परिषद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यह नारी स्किल सेंटर भविष्य में महिला सशक्तिकरण, उद्यमिता विकास, कौशल संवर्धन एवं सामुदायिक विकास का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनने की दिशा में अग्रसर है।

यह पहल बरेली छावनी परिषद की समावेशी विकास एवं महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक उत्थान के प्रति प्रतिबद्धता को प्रतिबिंबित करती है तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!