Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
ई -पेपर 📜क्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशनगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी बरेलीफतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशबरेली उत्तर प्रदेशबरेली नगर निगममीरगंज बरेली उत्तर प्रदेशयुवक हुआ ठगी का शिकारयुवायूपीयूपी पुलिसयोगाराजनीतिराज्यलखनऊलोकल न्यूज़

निवेश के नाम पर साइबर ठगी का भंडाफोड़, फतेहगंज पश्चिमी से दो आरोपी गिरफ्तार

फतेहगंज पश्चिमी। निवेश और स्टॉक ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की साइबर ठगी करने वाले गिरोह पर दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम यूनिट ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अपने साथ दिल्ली ले गई है। मामले में आगे की जांच जारी है।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली निवासी ऋषभ कुमार मल्होत्रा साइबर ठगी का शिकार हुए थे। आरोपियों ने उन्हें निवेश और स्टॉक ट्रेडिंग के नाम पर अधिक लाभ का लालच दिया और विभिन्न माध्यमों से विश्वास में लेकर उनसे 4 लाख 80 हजार रुपये की रकम ठग ली। जब पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ तो उसने दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम शाखा में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलने के बाद साइबर क्राइम यूनिट ने मामले की तकनीकी जांच शुरू की। जांच के दौरान मिले सुरागों और मुखबिर की सूचना के आधार पर दिल्ली पुलिस की टीम फतेहगंज पश्चिमी पहुंची। स्थानीय पुलिस के सहयोग से टीम ने रहपुरा जागीर निवासी सोनू तथा गांव मिलक इमामगंज निवासी रंजीत को हिरासत में लेकर पूछताछ की और बाद में गिरफ्तार कर लिया।

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के दरोगा गौरव कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी 4.80 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में की गई है। प्रारंभिक जांच में निवेश और स्टॉक ट्रेडिंग के नाम पर लोगों को झांसा देकर रकम ऐंठने वाले नेटवर्क के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और अन्य लोगों की संलिप्तता की भी पड़ताल की जा रही है।

फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने भी पुष्टि की कि दिल्ली साइबर क्राइम पुलिस ने क्षेत्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई के लिए दिल्ली ले जाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!