Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
ई -पेपर 📜उत्तर प्रदेशक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशनगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी बरेलीफतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशबरेली उत्तर प्रदेशबरेली नगर निगममीरगंज बरेली उत्तर प्रदेशयुवायूपीराजनीतिराज्यलखनऊलोकल न्यूज़
Trending

फतेहगंज पश्चिमी चौकी में व्यापारी-पुलिस संवाद, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक

फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे की पुलिस चौकी में व्यापारियों और पुलिस प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना प्रभारी प्रवीण कुमार एवं चौकी प्रभारी आदेश कुमार ने स्थानीय व्यापारियों के साथ संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, सुझावों और सुरक्षा संबंधी चिंताओं को गंभीरता से सुना।

बैठक के दौरान थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि अथवा घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय से अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।

 

चौकी प्रभारी आदेश कुमार ने भी व्यापारियों से खुलकर बातचीत करते हुए बाजार क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सुझाव मांगे। व्यापारियों ने बाजार में सुरक्षा व्यवस्था, रात्रि गश्त, यातायात प्रबंधन तथा अन्य स्थानीय समस्याओं को लेकर अपने विचार रखे। पुलिस अधिकारियों ने सभी सुझावों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

बैठक में मौजूद व्यापारियों ने पुलिस द्वारा संवाद स्थापित करने की पहल का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से पुलिस और व्यापारियों के बीच आपसी विश्वास मजबूत होता है तथा समस्याओं के समाधान में आसानी होती है। पुलिस अधिकारियों ने भी सभी व्यापारियों से कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।

बैठक में भाजपा नेता आशीष अग्रवाल, भाजपा नेता राम गुप्ता, जगत सिंह,हिमांशु अग्रवाल, प्रशांत अग्रवाल, प्रदीप गर्ग, अकरम खान, मयंक अग्रवाल, हनी अग्रवाल, गौरव गुप्ता, राजकपूर गुप्ता, गौतम गोयल, नदीम अंसारी, दीपक गोयल,सुबोध पोरवाल,राहुल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!