Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
उत्तर प्रदेशक्राइमटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियादेशधर्मफतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशबरेली उत्तर प्रदेशमीरगंज बरेली उत्तर प्रदेशयुवायूपीयोगाराजनीतिराज्यलखनऊलोकल न्यूज़

ओवरब्रिज से नीचे गिरा बाइक सवार, हालत गंभीर

फतेहगंज पश्चिमी। बरेली नेशनल हाईवे पर सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराने के बाद युवक ओवरब्रिज से नीचे जा गिरा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार थाना मीरगंज क्षेत्र निवासी हिमांशु किसी कार्य से बाइक द्वारा बरेली जा रहा था। जैसे ही वह माधोपुर ओवरब्रिज के पास पहुंचा, उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हिमांशु उछलकर ओवरब्रिज से नीचे जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस की सहायता से घायल को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई बाइक को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!