महाराणा प्रताप जयंती पर भाजपा नेता जतिन चौहान ने किया भव्य स्वागत

रसूला चौधरी में महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर श्रद्धा और उत्साह के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता जतिन चौहान ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उपस्थित लोगों का स्वागत किया।

इस दौरान वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। भाजपा नेता जतिन चौहान ने कहा कि महाराणा प्रताप केवल एक योद्धा नहीं, बल्कि स्वाभिमान और वीरता की मिसाल थे। उनका जीवन आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम में देशभक्ति से ओत-प्रोत माहौल देखने को मिला। क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
इस अवसर पर सुनील सिंह फौजी, प्रेम शंकर मुंशी, अशोक सिंह, प्रधान लालता प्रसाद, अमन चौहान, उमेश सिंह, ऋषभ सिंह, सचिन सिंह, सुरजीत सिंह, राज शर्मा डॉ अभय मिश्रा, डॉ पूजा सिंह फरजान सहित गांव के अनेक लोग मौजूद रहे।

