Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
E-Paperउत्तर प्रदेशक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियादेशफतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशराज्यलोकल न्यूज़

पैतृक मकान पर अवैध कब्जा का आरोप

फतेहगंज पश्चिमी। गांव अगरास में एक व्यक्ति ने गांव के एक व्यक्ति पर मकान पर अवैध रूप से कब्जा करके निर्माण करने का आरोप लगाया है।पीड़ित की सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने निर्माण को रुकवा दिया है।

गांव अगरास निवासी सुनील ने बताया वह परिवार के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है।उनका गांव में एक 100 गज जमीन में एक पैतृक मकान बना हुआ है।जिस पर गांव के ही चार सगे भाइयों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है।मकान के कुछ हिस्से में निर्माण भी करा रहे है।जानकारी होने पर पीड़ित परिवार के साथ घर आया।विपक्षियों का विरोध किया।तब वह हाथापाई पर उतारू हो गए। जान से मारने की धमकी देने लगे।किसी तरह से बचकर भागे पीड़ित ने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने निर्माण को रुकवा दिया।आरोप है पुलिस के जाने के बाद सभी पीड़ित पर फिर से हावी हो गए। गाली गलौज करने लगे।पीड़ित ने पुलिस को तहरीर भी दी है। जिस पर पुलिस जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!