Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
टॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

नगर के कुम्हार कपड़ा चौक पर अतिक्रमण के खिलाफ गरजा नगर पंचायत का बुलडोजर 

बुलडोजर

फतेहगंज पश्चिमी। प्रस्तावित रोड डालने के नोटिस पर अतिक्रमण खुद नहीं हटाने पर बुधवार को नगर पंचायत ने रोड पर किया गया अतिक्रमण बुलडोजर से हटा दिया। किसी ने विरोध नहीं किया।

जानकारी के मुताबिक नगर के कुम्हार कपड़ा चौक पर नगर पंचायत के द्वारा सीसी रोड डालना प्रस्तावित किया गया है।रोड के दोनों ओर घर के सामने लोगो ने आगे तक स्लिप और पैड़ी बनाकर अतिक्रमण कर लिया है।रोड स्वीकृत होने के बाद नगर पंचायत ने करीब करीब 15 दिन पहले सभी अतिक्रमण कारियों से खुद पैड़ी और सिल्प तोड़ने का नोटिस दिया था।साथ ही तीन दिन पहले माइक से अलाउंस भी कराया था।इसके बाबजूद लोगो ने अपने घर के सामने अतिक्रमण नहीं हटाया।जिस कारण बुधवार को नगर पंचायत कर्मियों ने रोड के दोनों घरों के सामने मौजूद सिल्प और पैड़ी जेसीबी से तोड़ दी।इस कार्यवाही से लोग मन से नाराज तो दिखे लेकिन रोड के चौड़ीकरण के कारण किसी ने अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध नहीं किया।ईओ पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने बताया कस्बा के मोहल्ला अंसारी में मौजूद कुम्हार कपड़ा बाजार चौक पर सभासद के प्रस्ताव पर रोड डालना स्वीकृत किया गया है।सूचना देने के बाद लोगो के द्वारा खुद अतिक्रमण नहीं हटाने पर बुधवार को नगर पंचायत ने कार्यवाही करते हुए अतिक्रमण हटा दिया।रोड पड़ने के कारण किसी ने रोड निर्माण का किसी ने विरोध नहीं किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!