क्राइम

अगरास-अभयपुर रोड पर पीछे से दौड़ रहे अनियंत्रित दूध टैंकर की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल हो गये

Accident

फतेहगंज पश्चिमी।अगरास-अभयपुर रोड पर पीछे से दौड़ रहे अनियंत्रित दूध टैंकर की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल हो गये।इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया।जबकि पति घायल है।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर के बाद करीब 4 बजे थाना शाही के गांव केरा निवासी यशपाल गंगवार और उनकी पत्नी भावना गंगवार (40) गांव से करीब 3 किमी दूर कस्बा सोरहा में दवा लेने गए थे।डॉक्टर से दवा लेने के बाद बाइक पर सवार होकर जैसे ही आगे बढ़े भोजीपुरा से आ रहा अनियंत्रित दूध टैंकर ने पीछे से टक्कर मार दी।बाइक अनियंत्रित होने से पीछे बैठी भावना गंगवार रोड साइड में गिरकर टैंकर के पहिए के नीचे आ गई।पति यशपाल भी चोटिल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस के द्वारा खिरका सीएचसी भेज दिया। जहां डाक्टर ने भावना को मृत घोषित कर दिया। अब तो परिजनों में कोहराम मच गया।टक्कर मारकर भाग रहा टैंकर को अगरास मोड़ पर पुलिस ने पकड़कर थाना पर खड़ा कर लिया।पुलिस ने शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।भावना अपने पीछे पति यशपाल और दो बच्चे बेटी,बेटा को छोड़ गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!