Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
E-Paper

शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में 12 अप्रैल को ज्योति कलश यात्रा का मीरगंज में होगा स्वागत।

कलश यात्रा

फतेहगंज पश्चिमी _ बरेली गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में 12 अप्रैल को मीरगंज में ज्योति कलश यात्रा का किया जाएगा स्वागत। जानकारी के अनुसार गायत्री परिवार के जिला समन्वयक दिनेश पांडे ने बताया कि आज 10 मार्च मंगलवार को तहसील मीरगंज में श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला ग्राउंड के निकट (संत मंगलपुरी मढी) मढ़ी सत्याना की भूमि पर गायत्री परिवार के सभी पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं ने भूमि पूजन किया। और उसके बाद ज्योति कलश यात्रा के जिला प्रभारी महेंद्र पाल गंगवार एवं लीलाधर शर्मा ने इस अवसर पर गायत्री यज्ञ कर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की ज्योति कलश यात्रा का सभी कार्यकर्ता पूरे मनोभाव से स्वागत के लिए तैयारी करे।

इस मौके पर गायत्री परिवार की जिला समन्वयक दिनेश पांडे ने कहा कि ज्योति कलश यात्रा बरेली जिले में प्रवेश कर रही है इसका हम सबको पूरे उत्साह और उमंग के साथ स्वागत करना चाहिए और उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की संस्थापिका भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी एवं अखंड दीपक के शताब्दी वर्ष युग ऋषि तपोनिस्ट पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य की साधना के 100 वर्ष पूरे हो रहे हैं, यह बहुत ही स्वर्णिम काल है ऐसी पावन वेला में हम सबको आत्म परिष्कार करने की आवश्यकता है, कार्यक्रम में गरिमा गंगवार ने ने सभी बहनों से ज्योति कलश यात्रा के स्वागत के क्रम में अंडरपास से मंगल कलश यात्रा के लिए सभी बहनों से तैयारी करने का आवाहन किया और उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार के सभी कार्यकर्ता कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग करें। भूमि पूजन और यज्ञ कार्यक्रम के दौरान विद्या, विनोद दीक्षित, गरिमा गंगवार, डॉक्टर नंदकिशोर वर्मा, शिवेंद्र भदोरिया, डॉक्टर दीपमाला शर्मा, प्रेमपाल गंगवार, बालेदीन पाल, सौरभ पाठक, मुदित प्रताप सिंह, अवधेश पाठक, सनी गोस्वामी, ओमकार गंगवार, ओमेंद्र पुरी, सोनू गुप्ता, आदर्श दिवाकर, नंदकिशोर सहित बड़ी संख्या में गायत्री परिजनों एवं मीरगंज क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी और गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!