Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
E-Paperबरेली उत्तर प्रदेश

जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त मासिक बैठक उपजा प्रेस क्लब में सम्पन्न हुई।

बरेली _ आज जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त रूप से मासिक बैठक उपजा प्रेस क्लब बरेली में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता बरेली जिलाध्यक्ष मिर्जा असफाक सक्लैनी ने की तथा मासिक बैठक का संचालन प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिर्जा असफाक सक्लैनी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अब समय आ गया है, जनता को भाजपा की सच्चाई से अवगत कराया जाए। और उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार देश के नागरिकों एवं जानता को असल मुद्दों से ध्यान भटकाकर अन्य विषयों में उलझाए रखना चाहती है। एवं भाजपा सरकार लोकसभा सीटों में बढ़ोतरी और महिलाओं के नाम पर राजनीति कर सत्ता में बने रहने का प्रयास कर रही है, जबकि भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सरकार विफल रही है।

बरेली महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट ने कहा कि वर्तमान समय में जिस प्रकार से भाजपा सरकार देश को चला रही है, उससे आम जनता का भला संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता को रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत समस्याओं का समाधान चाहिए, लेकिन भाजपा सरकार का ध्यान इन मुद्दों पर नहीं है। आज का युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे है, महिलाएं असुरक्षित हैं और किसानों को अपनी फसलों का उचित दाम एवं मुआवजा नहीं पा रहा है। और उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री अपने दायित्वों का निर्वहन करने के बजाय रैलियों में व्यस्त हैं।

प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार जनता को गुमराह कर रही है, लेकिन आने वाले चुनाव में जनता इसका जवाब जरूर देगी। कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष मिर्जा असफाक सकलैनी ने कई लोगों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई और इस दौरान उन्होंने रिठौरा निवासी उवैस अंसारी को कांग्रेस नगर अध्यक्ष घोषित कर मनोनयन पत्र सौंप कर उन्हें पार्टी की जिम्मेदारी सौंपी, इसी तरह 120 भोजीपुरा विधानसभा निवासी अनुराग राठौर को जिला महासचिव पद और फतेहगंज पूर्वी निवासी मुकेश कश्यप को नगर अध्यक्ष घोषित कर फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। बैठक में कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से प्रवक्ता के बी त्रिपाठी, प्रवक्ता पंडित राज शर्मा, जिला सचिव डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, विनोद कुमार, पूनम दीप सिंह, तीरथ मधुकर, प्रवीण मिश्रा, मनोज शर्मा, देवेंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, महेंद्र पाल गंगवार, प्रवीण उपाध्याय, सुरेश वाल्मीकि, मुकेश वाल्मीकि, सरताज हुसैन, शाकिर सक्लेनी, संजीव अग्रवाल, सफदर अली बुखारी, मोहम्मद कासिम, मोहम्मद जकी, रमेश श्रीवास्तव, सतीश चंद्र, ऐयाज खान, सुखविंदर सिंह, तबस्सुम खान, निशा खान, शबनम मलिक, इकबाल रज़ा, अमित कश्यप, गुड्डू खान, रऊफ अहमद, सद्दाम, फरीन खान, ज़ीशान अफरीदी, अर्चना शर्मा, जितेंद्र बाबू, आशीष रुस्तम, पीयूष मस्सी, प्रदीप जायसवाल, मोबिन कुरैशी सहित अन्य कार्यकर्ता मासिक बैठक में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!