Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
E-Paperफतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेश
Trending

बेजुबान जानवरों के लिए जल की व्यवस्था, रामलीला कमेटी अध्यक्ष ठाकुर ओमेंद्र चौहान का सराहनीय प्रयास

फतेहगंज पश्चिमी। भीषण गर्मी के इस दौर में जहां इंसान ही नहीं बल्कि बेजुबान जानवर भी पानी की कमी से जूझ रहे हैं, वहीं क्षेत्र के रामलीला कमेटी अध्यक्ष ठाकुर ओमेंद्र चौहान ने एक सराहनीय पहल करते हुए जानवरों के लिए जल की व्यवस्था कर मानवता का परिचय दिया है।

उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर पानी से भरे पात्र रखवाए, जिससे आवारा पशु और पक्षियों को गर्मी में राहत मिल सके। स्थानीय लोगों ने इस पहल की जमकर सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया।

रामलीला कमेटी अध्यक्ष ठाकुर ओमेंद्र चौहान ने कहा कि भीषण गर्मी में बेजुबान जीवों की प्यास बुझाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे भी अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में पानी की व्यवस्था करें, ताकि कोई भी जीव प्यासा न रहे।

इस छोटे से प्रयास ने क्षेत्र में सकारात्मक संदेश दिया है और अन्य लोगों को भी ऐसे नेक कार्यों के लिए प्रेरित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!