राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार का फतेहगंज पश्चिमी में प्रथम आगमन, झुमका तिराहे पर स्वागत के बाद ब्लॉक कार्यालय में हुआ अभिनंदन

फतेहगंज पश्चिमी। राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार के फतेहगंज पश्चिमी में प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। झुमका तिराहे पर स्वागत के बाद ब्लॉक कार्यालय में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष शामिल हुए।बुधवार को ब्लॉक कार्यालय में आयोजित समारोह के दौरान विधायक डॉ डीसी वर्मा एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सत्येंद्र यादव ने मुख्य अतिथि श्रुति गंगवार सहित अन्य अतिथियों को बुके भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सांसद का स्वागत किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों की भागीदारी रही।समारोह में जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा, वीरेंद्र गंगवार (वीरू बाबू), जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, राहुल साहू, जिला मंत्री संजय चौहान, शिवम शर्मा, मंजू कोरी, गन्ना समिति मीरगंज के चेयरमैन तेजपाल फौजी, मंडल अध्यक्ष कैलाश शर्मा, पूर्व चेयरमैन के.पी. मौर्य, उमेंद्र चौहान, के.पी. राना, पूर्व मंडल अध्यक्ष कुलबीर सिंह,सौरभ पाठक,संजीव शर्मा, जोगिंदर सिंह, तेजराम गंगवार, दीपू सिंह, गौरव गंगवार, गौरव मिश्रा एवं राजेश राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, ग्राम प्रधान, भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।सांसद के प्रथम आगमन पर आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत-सम्मान किया गया। बड़ी संख्या में महिला शामिल रही




