Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
ई -पेपर 📜उत्तर प्रदेशक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़फतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशबरेली उत्तर प्रदेशमिलक तहसीलमीरगंज बरेली उत्तर प्रदेशयुवायूपीयूपी पुलिसयोगाराजनीतिराज्यलखनऊलोकल न्यूज़शाही बरेली
Trending

रक्षाबंधन पर भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का दिखा भावपूर्ण रंग

भाई की कलाई पर सजा रक्षा सूत्र, बहनों ने मांगी सुख-समृद्धि की कामना

फतेहगंज पश्चिमी। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर क्षेत्र में भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास की सुंदर झलक देखने को मिली। सुबह से ही बहनों में अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने को लेकर उत्साह नजर आया। बहनों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भाइयों के माथे पर तिलक लगाया और उनकी कलाई पर प्रेम एवं विश्वास का प्रतीक राखी बांधी।

 

इस अवसर पर भाइयों ने भी अपनी बहनों को उपहार भेंट कर उनकी रक्षा, सम्मान और हर सुख-दुख में साथ निभाने का संकल्प लिया। कई बहनें दूर-दराज से अपने भाइयों के घर पहुंचीं, जिससे परिवारों में खुशी का माहौल बना रहा। मिठाइयों से एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया गया और सभी ने मिलकर रक्षाबंधन की खुशियां मनाईं।

रक्षाबंधन केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास और जिम्मेदारी के रिश्ते को मजबूत करने का पर्व है। बदलते समय के बावजूद इस पवित्र रिश्ते की मिठास आज भी बरकरार है। रक्षासूत्र बांधते समय बहनों ने भाइयों की लंबी आयु, उज्ज्वल भविष्य और सुख-समृद्धि की कामना की।

 

भाई-बहन के स्नेह से सजा यह पर्व परिवारों में खुशियां और रिश्तों में अपनापन घोलता नजर आया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!