🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 🇮🇳

फतेहगंज बरेली -आज का दिन हमारे लिए केवल एक पर्व नहीं, बल्कि उन वीर सपूतों के त्याग, बलिदान और संघर्ष को याद करने का अवसर है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानियों और अमर शहीदों को शत-शत नमन।

आइए, इस पावन स्वतंत्रता दिवस पर हम सभी मिलकर देश की एकता, अखंडता, भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लें। हमारा कर्तव्य है कि हम अपने देश की प्रगति में योगदान दें और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मजबूत, समृद्ध एवं विकसित भारत का निर्माण करें।
तिरंगा हमारी शान है, भारत हमारी पहचान है।
आइए, राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश की तरक्की और सम्मान के लिए सदैव समर्पित रहें।
🇮🇳 जय हिंद! जय भारत! वंदे मातरम्! 🇮🇳
राम राजीव गुप्ता
जिला सहसंयोजक, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ, बरेली
जिला प्रतिनिधि, भाजपा बरेली




