मॉडल प्राइमरी स्कूल अग्रास प्रथम में मिड डे मील शेड का लोकार्पण।

फतेहगंज पश्चिमी। आध्यात्म की गूंज परिवार एवं रोटरी क्लब सनराइज बरेली के संयुक्त सहयोग से मॉडल प्राइमरी स्कूल अग्रास प्रथम में निर्मित मिड डे मील शेड एवं 30 बेंचों का लोकार्पण मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ हुआ। शेड के निर्माण से विद्यालय के बच्चों को धूप, बारिश एवं अन्य मौसम की परिस्थितियों से सुरक्षित एवं सुविधाजनक स्थान पर मध्याह्न भोजन ग्रहण करने की सुविधा मिलेगी।

इस पुनीत कार्य में आध्यात्म की गूंज परिवार के सदस्यों के साथ रोटेरियन शरद शर्मा ने अपने स्वर्गीय पिता श्री एस.के. शर्मा की स्मृति में, रोटेरियन नीरज खुराना ने अपनी स्वर्गीय माता श्रीमती कमलेश खुराना की स्मृति में, तथा रोटेरियन संदीप जैन एवं प्रधानाध्यापक हिमांशु छाबड़ा ने सहयोग प्रदान किया। श्रीमती रूबी सक्सेना के विशेष योगदान दिया।
कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी भानु शंकर गंगवार, संकुल शिक्षक विकास जैन एवं राजवीर सिंह सहित आध्यात्म की गूंज परिवार से आशिमा गुप्ता, शीला अग्रवाल, कंचन अग्रवाल सहित अनेक सदस्य तथा रोटरी क्लब के सदस्य एवं अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रधानाध्यापक हिमांशु छाबड़ा ने बताया कि विद्यालय में बच्चों के लिए सुरक्षित एवं व्यवस्थित मिड डे मील स्थान की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी। सामूहिक प्रयासों से यह सपना साकार हुआ है।


