ई -पेपर 📜उत्तर प्रदेशक्राइमटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़फतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशबरेली उत्तर प्रदेशमिलक तहसीलमीरगंज बरेली उत्तर प्रदेशयुवायूपीयूपी पुलिसयोगाराजनीतिराज्यलखनऊलोकल न्यूज़शाही बरेली
आवारा पशु को बचाने के प्रयास में टेंपो पलटा, एक गंभीर घायल भेजा बरेली

फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला माली निवासी नबी हसन अपने परिवार के साथ टेंपो से मीरगंज चेहल्लुम देखने जा रहे थे। कि रास्ते में धनेटा रेलवे फाटक के पास अचानक सामने आए आवारा पशु को बचाने के प्रयास में टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया।

हादसे में नबी हसन गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि टेंपो चालक मनीश के हाथ में चोट आई इसके अलावा मीरगंज निवासी उस्मान अली व टेंपो में सवार अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
घायल नबी हसन को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल रेफर कर भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।



