Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
ई -पेपर 📜उत्तर प्रदेशक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियादेशफतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशबरेली उत्तर प्रदेशमिलक तहसीलमीरगंज बरेली उत्तर प्रदेशयुवायूपीयोगाराजनीतिराज्यलखनऊलोकल न्यूज़शाही बरेली

जिला जेल के बंदी की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत, परिजनों में कोहराम

फतेहगंज पश्चिमी
बरेली जिला जेल में निरुद्ध फतेहगंज पश्चिमी के बंदी परवेज पुत्र बशीर अहमद की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।


कस्बा के मोहल्ला अंसारी वार्ड 7 निवासी परवेज (35) पिछले 5 महीने से बीमार था।पत्नी परवीन ने बताया कि पति पिछले करीब पांच माह से गंभीर बीमार थे। पहले उनका इलाज बरेली जिला अस्पताल में चला। हालत में सुधार न होने पर मेरठ रेफर किया गया। वहां करीब 10 दिन उपचार के बाद भी तबीयत में सुधार नहीं हुआ तब दिल्ली सफदरजंग अस्पताल भेजा गया।जहां 12 दिन इलाज के बाद शनिवार रात को उनकी मौत हो गयी।
परवीन का आरोप है कि चिकित्सकों ने पहले तिल्ली बढ़ी होने की बात कही थी। बीमारी का पता चलने के बाद भी प्रभावी उपचार नहीं हो सका।
मृतक अपने पीछे पत्नी परवीन, तीन बेटियां आलिया, एशिया, फरीन और पुत्र आमिर को छोड़ गया है। परवीन बरेली बस जंक्शन के पास फुटपाथ पर रहकर कबाड़ बीनकर परिवार पालती हैं।पति की मौत से वह आहत है।
दिल्ली में बताया पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा दिया गया है।परिजन शव लेकर घर के लिए रवाना हो गए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!