Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
ई -पेपर 📜उत्तर प्रदेशक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़फतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशबरेली उत्तर प्रदेशबरेली नगर निगममिलक तहसीलमीरगंज बरेली उत्तर प्रदेशयुवायूपीयूपी पुलिसयोगाराजनीतिराज्यलखनऊलोकल न्यूज़शाही बरेली

रेलवे ट्रैक पर मरम्मत के चलते 5 दिन बंद रहेगा भिटौरा रेलवे फाटक

फतेहगंज पश्चिमी। रेलवे ट्रैक पर मरम्मत कार्य के चलते भिटौरा रेलवे फाटक बुधवार से अगले 5 दिन तक बंद रहेगा। रेलवे विभाग के सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने पत्र भेजकर जिलाधिकारी, एसडीएम और स्थानीय पुलिस से यातायात सुचारू रखने में सहयोग की अपील की है।

सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने बताया कि मरम्मत कार्य 29 जुलाई 2026 सुबह 9:30 बजे से शुरू होकर 2 अगस्त 2026 शाम 6 बजे तक चलेगा। इस दौरान भिटौरा फाटक पर सड़क यातायात पूरी तरह बंद रहेगा।

रेलवे ने वैकल्पिक मार्ग भी सुझाए हैं। वाहन चालक सतुईया फाटक का उपयोग कर सकेंगे। शेरगढ़ और शाही आने जाने वाले वाहन चालक अगरस-शंखा रोड से निकल सकते हैं। वहीं शीशगढ़ आने जाने वाले वाहन चालकों को धनेटा फाटक से यात्रा करने की सलाह दी गई है।

रेलवे ने जिलाधिकारी बरेली, एसडीएम मीरगंज और स्थानीय पुलिस से अनुरोध किया है कि बंद अवधि में फाटक पर पुलिस बल की तैनाती कर यातायात व्यवस्था बनाए रखें, ताकि आमजन को दिक्कत नहीं हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!