Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
ई -पेपर 📜उत्तर प्रदेशक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशफतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशबरेली उत्तर प्रदेशबरेली नगर निगममिलक तहसीलयुवायूपीयूपी पुलिसयोगाराजनीतिराज्यलखनऊलोकल न्यूज़शाही बरेली

स्पष्टीकरण नोटिस का लगातार जवाब नहीं देने पर ईओ राठौर के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

फतेहगंज पश्चिमी।उत्तर प्रदेश शासन ने नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी, जनपद बरेली के अधिशासी अधिकारी पुष्पेन्द्र सिंह राठौर के खिलाफ कार्रवाई में हो रही देरी पर कड़ी नाराजगी जताई है। नगर विकास अनुभाग-1 के सचिव रवीन्द्र कुमार ने 24 जुलाई 2026 को नगरीय निकाय निदेशालय के निदेशक को पत्र लिखकर 24 घंटे के अंदर आख्या तलब की है।

सचिव ने पत्र में कहा कि युवा अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री आशीष अग्रवाल ने 5 जून 2026 को शिकायत की थी। ईओ पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने पूर्व में नगर पंचायत सैफनी, जनपद रामपुर में तैनाती के दौरान घोटाला किया था। इस संबंध में मण्डलायुक्त मुरादाबाद की आख्या शासन को पहले ही उपलब्ध कराई जा चुकी है।

इस मामले में शासन ने 11 जून 2026, 29 जून 2026 और 10 जुलाई 2026 को ईओ पुष्पेन्द्र सिंह राठौर को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किए थे। लेकिन ईओ द्वारा किसी भी नोटिस का जवाब नहीं दिया गया।

शासन ने निदेशक को निर्देश दिए हैं कि तत्काल जवाब लेकर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करके रिपोर्ट 24 घंटे में शासन को उपलब्ध कराएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!