Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
ई -पेपर 📜उत्तर प्रदेशक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़देशधर्मफतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशबरेली उत्तर प्रदेशबरेली नगर निगममीरगंज बरेली उत्तर प्रदेशयुवायूपीयूपी पुलिसयोगाराजनीतिराज्यलखनऊलोकल न्यूज़शाही बरेली

महिला से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

फतेहगंज पश्चिमी।  मंगलवार को पुलिस ने महिला से मारपीट, छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार एक सप्ताह पहले इलाके के एक गांव निवासी एक महिला के साथ गांव के ही युवक विपिन कुमार सिंह ने घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास किया था।विरोध करने पर पीड़िता के साथ मारपीट भी की थी।पीड़िता की तहरीर पर थाना पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत मंगलवार को थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नेशनल हाइवे के बल्लिया पश्चिमी अंडरपास के पास से आरोपी विपिन कुमार सिंह को घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ के बाद

पुलिस ने दोपहर के बाद आरोपी विपिन कुमार को पेशी के बाद कोर्ट के निर्देश पर जेल भेज दिया। सीओ हाइवे देवेश सिंह ने बताया मंगलवार सुबह फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास का वांछित आरोपी विपिन कुमार को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया है।आरोपी शातिर है उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!