Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
ई -पेपर 📜उत्तर प्रदेशखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़देशफतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशबरेली उत्तर प्रदेशबरेली नगर निगमयुवायूपीयूपी पुलिसयोगाराजनीतिराज्यलखनऊलोकल न्यूज़

फाटक संख्या 371 पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए तीन दिन रहेगा यातायात बंद, वैकल्पिक मार्ग से गुजरेंगे वाहन

फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र स्थित रेलवे फाटक संख्या 371 पर ओवरब्रिज निर्माण कार्य के चलते तीन दिन तक सड़क यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। इस संबंध में उत्तर रेलवे बरेली जंक्शन के सीनियर सेक्शन इंजीनियर (वर्क्स) ने जिलाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।

पत्र के अनुसार, फाटक संख्या 371 मीटर गेज लाइन पर किलोमीटर 1326/284-30 पर स्थित है, जहां ओवरब्रिज निर्माण का कार्य 3 जुलाई 2026 को सुबह 9:30 बजे से शुरू होकर 6 जुलाई 2026 की शाम 6:00 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान फाटक पर सड़क यातायात पूरी तरह बंद रहेगा।

रेलवे प्रशासन ने आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की है। पत्र में बताया गया है कि इस अवधि में फाटक संख्या 371 से गुजरने वाले वाहनों को फाटक संख्या 372 से निकाला जाएगा।

रेलवे प्रशासन ने जिला प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभागों से सहयोग की अपेक्षा जताते हुए निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने का अनुरोध किया है। ओवरब्रिज बनने के बाद क्षेत्रवासियों को जाम की समस्या से राहत मिलने के साथ आवागमन अधिक सुरक्षित और सुगम होने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!