सपा पार्टी कार्यालय में केक व रक्तदान कर अखिलेश यादव का बनाया जन्मदिन।

बरेली _ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन बड़ी धूमधाम के साथ मनाया। जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर बरेली पार्टी कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में युवाओं ने रक्तदान कर 2027 में सरकार बनाने का संकल्प लिया। परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के निर्देश अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन के अवसर पर 1 जुलाई से 7 जुलाई तक पीडीएफ पेड़ लगाओ सदस्य बनाओ अभियान की शुरुआत की गई। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं वरिष्ठ पदाधिकारीयो ने 54 पाउंड का केक काटकर शरबत वितरित किया गया। अखिलेश यादव के जन्मदिनपर बरेली जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव समेत 54 युवाओं ने रक्तदान किया। और इस दौरान लगभग 100 पौधों का रोपण कर विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर सपा प्रदेश महासचिव एवं विधायक अताउर रहमान, जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव, विधायक शहजिल इस्लाम, पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार, पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने अपने विचार व्यक्त कर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इस दौरान पूर्व विधायक सुल्तान बेग, विजयपाल सिंह, संजीव सक्सेना, अनीस अहमद, राजेश अग्रवाल, अगम मौर्या, अरविंद यादव, पंडित दीपक शर्मा, शेर सिंह गंगवार, प्रमोद बिष्ट, रविंद्र यादव, सुरेश गंगवार, शिवम सक्सेना, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, रेहान राजा खां आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसी तरह तहसील मीरगंज में सुरेश गंगवार, कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, शेरगढ़ में रेहान राजा का के नेतृत्व में अखिलेश यादव का जन्मदिन बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया, सपा के सभी पदाधिकारीयों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। इस दौरान पदाधिकारी ने 2027 का संकल्प लेते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में भारी जीत हासिल कर अखिलेश यादव को दोबारा उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का आहान किया। इसी दौरान सभासद शराफत हुसैन, सभासद जाकिर हुसैन सभासद तस्लीम अंसारी, सभासद मौलाना अहसन अंसारी, इस्लाम हुसैन, अफजाल अंसारी, पूर्व चेयरमैन बाबू अंसारी, मुकेश मौर्या, ठाकुर सचिन सिंह, हुकुम सिंह, सद्दाम सिद्दीकी, हर स्वरूप सागर, इफ्तिखार अहमद, प्रधान अली शेर खां, राजेंद्र सिंह आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।




