Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
ई -पेपर 📜उत्तर प्रदेशक्राइमखेलग्राम कुरतराटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशनगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी बरेलीफतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशबरेली उत्तर प्रदेशबरेली नगर निगममिलक तहसीलमीरगंज बरेली उत्तर प्रदेशयुवायूपीयूपी पुलिसयोगाराजनीतिराज्यलखनऊलोकल न्यूज़

धार्मिक स्थल पर नशा करने से रोका तो चौकीदार को पीटकर किया घायल

फतेहगंज पश्चिमी। शाही रोड स्थित गांव कुरतरा के झाड़वाले बाबा धार्मिक स्थल पर नशीला पदार्थ पीने से मना करने पर चौकीदार की पिटाई कर दी गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।
बरेली शहर निवासी नन्ने मियां गांव कुरतरा के धार्मिक स्थल पर चौकीदारी करते हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कस्बा शाही निवासी असलम उर्फ बब्लू बाबा और थाना हाफिजगंज क्षेत्र के अफसर अली आए दिन कई कई लोगों के साथ धार्मिक स्थल पर आकर नशीले पदार्थों का सेवन करते हैं। विरोध करने पर मारपीट करते हैं।


शुक्रवार देर शाम असलम उर्फ बब्लू कई लोगों के साथ आया और नशीले पदार्थ का सेवन करने लगा। नन्ने मियां ने विरोध किया तो सभी ने एक राय होकर उनकी पिटाई कर दी। इतना ही नहीं आरोपियों ने उन्हें जबरन रोककर थाना पुलिस से शिकायत करने भी नहीं जाने दिया। उनकी चारपाई पर आरोपी खुद बैठ गए और पूरी रात नन्ने मियां को बैठाकर रखा।
शनिवार सुबह किसी तरह पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर में उन्होंने असलम उर्फ बब्लू और अफसर अली समेत अन्य लोगों पर मारपीट और धमकाने का आरोप लगाया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। धार्मिक स्थल और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। आरोप सही पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!