Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
ई -पेपर 📜उत्तर प्रदेशटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियाफतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशबरेली उत्तर प्रदेशबरेली नगर निगमयुवायूपीयूपी पुलिसयोगाराजनीतिराज्यलखनऊलोकल न्यूज़

चौपुला पुल 10 दिन पहले ही खुला, 35 दिन बाद बहाल हुआ यातायात; जनता ने ली राहत की सांस

जिलाधिकारी की सख्ती और लगातार निगरानी का दिखा असर, तय समय से पहले पूरा हुआ मरम्मत कार्य

बरेली – सबसे अधिक व्यस्त और महत्वपूर्ण चौपुला पुल को बुधवार को आम जनता के लिए खोल दिया गया। पुल पर मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद लगभग 35 दिनों से बाधित था यातायात फिर से सुचारु हो गया। पुल के खुलते ही बदायूं रोड, सुभाषनगर और मढ़ीनाथ क्षेत्र के लाखों लोगों ने राहत की सांस ली। खास बात यह रही कि मरम्मत कार्य निर्धारित समय सीमा से करीब 10 दिन पहले पूरा कर लिया गया।

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने पुल के एक्सपेंशन ज्वाइंट की मरम्मत के लिए 12 मई को चौपुला पुल को 45 दिनों के लिए बंद किया था। पुल बंद होने के बाद पूरे क्षेत्र की यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई थी। बदायूं रोड की लाइफ लाइन माने जाने वाले इस पुल के बंद होने से सुभाषनगर, मढ़ीनाथ और आसपास के इलाकों में भारी ट्रैफिक दबाव बढ़ गया था।

 

गलियों तक पहुंच गया था जाम

पुल बंद होने के कारण अधिकांश वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया था। इससे सुभाषनगर और मढ़ीनाथ क्षेत्र की मुख्य सड़कों के साथ-साथ गलियों तक में जाम की स्थिति बनने लगी थी। बैटरी रिक्शा, ऑटो और चार पहिया वाहनों की भीड़ के चलते लोगों को रोजाना घंटों जाम में फंसना पड़ रहा था।

सुभाषनगर रेलवे पुलिया और मढ़ीनाथ पुलिया के नीचे लगभग हर समय ट्रैफिक जाम लगा रहता था। वहीं सुभाषनगर में मुख्य सड़क निर्माण कार्य चलने के कारण हालात और अधिक खराब हो गए थे।

 

जिलाधिकारी ने दिखाई सख्ती

लगातार बिगड़ती यातायात व्यवस्था को देखते हुए जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने एनएचएआई और यातायात विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर मरम्मत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कार्य को दो पालियों में कराने के आदेश दिए ताकि निर्धारित समय से पहले काम पूरा किया जा सके।

जिलाधिकारी ने स्वयं दो बार चौपुला पुल का निरीक्षण कर मरम्मत कार्य की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने 27 जून की निर्धारित समय सीमा के बजाय 17 जून तक हर हाल में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद एनएचएआई ने युद्धस्तर पर काम शुरू किया और समय से पहले मरम्मत कार्य पूरा कर लिया।

 

विधायक ने कराया शुभारंभ

बुधवार सुबह मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद पुल को यातायात के लिए खोल दिया गया। हालांकि कुछ तकनीकी औपचारिकताओं के चलते इसे थोड़ी देर के लिए फिर बंद किया गया था। बाद में कैंट विधायक संजीव अग्रवाल अपने समर्थकों के साथ चौपुला पुल पहुंचे और नारियल फोड़कर यातायात का शुभारंभ कराया।

इसके बाद पुल पर लगी बैरिकेडिंग हटा दी गई और वाहनों का आवागमन शुरू हो गया। पुल खुलते ही दोनों ओर से वाहन दौड़ने लगे और लोगों के चेहरों पर राहत साफ दिखाई दी।

क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी राहत

चौपुला पुल पर यातायात बहाल होने से सुभाषनगर, मढ़ीनाथ, बदायूं रोड और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को सबसे अधिक राहत मिली है। पहले जहां रोजाना जाम की समस्या से जूझना पड़ता था, वहीं पुल खुलने के पहले ही दिन ट्रैफिक का दबाव काफी कम दिखाई दिया और शहर की यातायात व्यवस्था सामान्य होती नजर आई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!