Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
ई -पेपर 📜उत्तर प्रदेशक्राइमटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मनगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी बरेलीफतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशबरेली उत्तर प्रदेशबरेली नगर निगममीरगंज बरेली उत्तर प्रदेशयुवायूपीयूपी पुलिसयोगाराजनीतिराज्यलखनऊलोकल न्यूज़

आंधी के बाद बिजली लाइन पर चोरों का धावा, 1300 मीटर तार और ट्रांसफार्मर चोरी

फतेहगंज पश्चिमी। बीते दिनों रात में आए तेज आंधी-तूफान के बाद बिजली व्यवस्था चरमराने का फायदा उठाकर चोरों ने विद्युत लाइन और ट्रांसफार्मर पर हाथ साफ कर दिया। जेई रमेश कुमार गौतम की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ग्राम लोहार नगला. स्थित सरकारी नलकूप और रबर फैक्ट्री कॉलोनी क्षेत्र से करीब 1300 मीटर विद्युत तार चोरी हुआ है। विद्युत उपकेंद्र फतेहगंज पश्चिमी के अवर अभियंता रमेश कुमार गौतम ने तहरीर में बताया कि पिछले सप्ताह आए आंधी-तूफान के कारण कई स्थानों पर बिजली के पोल और तार क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी।

इसी दौरान अज्ञात चोरों ने लोहार नगला स्थित सरकारी नलकूप की लाइन से 900 मीटर, रबर फैक्ट्री कॉलोनी क्षेत्र से करीब 400 मीटर विद्युत तार और गांव धन्तिया जंगल में लगे ट्रांसफार्मर को चोरी कर लिया।

नलकूप बंद होने से सिंचाई बाधित हो गई है। जेई रमेश गौतम की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!