Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
E-Paperउत्तर प्रदेशक्राइमदुनियादेशधर्मफतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशयुवायूपीराजनीतिराज्यलखनऊलोकल न्यूज़

एक दिन पहले से गायब चल रहे युवक का शब जंगल से बरामद,परिजनों ने जताई हत्या की आशंका।

फतेहगंज पश्चिमी। बृहस्पतिवार दोपहर के बाद से गायब चल रहे गांव ठिरिया खेतल के युवक का शब पुलिस ने शुक्रवार दोपहर के बाद पास के गांव उनासी के जंगल से से बरामद किया है।मामला संदिग्ध लग रहा है।लेकिन सर में चोट लगने के कारण परिजन हत्या की आशंका जता रहे है।युवक की जेब से 25 हजार सात सौ 60 रुपए निकले है।पुलिस ने शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।सूचना पर पहुंची फील्ड यूनिट टीम ने घटना स्थल पर जांच पड़ताल की है।एसपी उत्तरी मुकेश मिश्रा, सीओ हाइवे शिवम आशुतोष भी मौके पर पहुंचे है।

गांव ठिरिया खेतल निवासी राजेश प्रजापति (28) गांव से कुछ दूरी पर हाइवे किनारे मौजूद एक भट्ठे पर मजदूरी करता था।पिता सुमेरी लाल ने बताया बृहस्पतिवार दोपहर के बाद 3 बजे वह भट्ठे से मजदूरी के रूपये लेकर घर नहीं लौटा।रात तक घर नहीं लौटने पर तलाशी के समय किसी ने उनको गांव निवासी और पास के गांव उनासी दो युवकों के साथ देखने की बात बताई।इन लोगों से जब परिजनों बात की तो कुछ नहीं बताया।दोपहर के बाद पिता सुमेरी ने पुलिस को दोनो युवकों के नामजद तहरीर दी।जिस पर पुलिस ने गांव के युवक को उठाया।पूछताछ के दौरान युवक के बताने और मृतक के मोबाइल की लोकेशन के आधार पर पुलिस ने शब को उनासी के जंगल से बरामद कर लिया।युवक के सिर के पीछे हिस्से में चोट का निशान है।मृतक के पास से मजदूरी के 25 हजार सात सौ 60 रूपये बरामद हुए है।शब के पास से दो खाली शराब के पऊआ भी बरामद किए गए है।पुलिस ने रूपये पिता सुमेरी लाल को सौंप दिए।सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंच गए।शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।फील्ड यूनिट टीम ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए है।एसपी उत्तरी मुकेश मिश्रा और सीओ हाइवे शिवम आशुतोष ने भी घटना स्थल को देखा है।थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार ने बताया शब को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।रिपोर्ट आने पर और अधिकारियों के निर्देश पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!