चोरी करने का विरोध करने पर ठेकेदार और उसके साथियों ने चौकीदार को पीटकर किया गंभीर घायल।
जान से मारने के लिए बेसुध हालत में रेलवे ट्रैक पर लिटाया।

फतेहगंज पश्चिमी।हाइवे किनारे नव निर्मित पेट्रोल पम्प पर चोरी करने से रोकने पर ठेकेदार और उसके साथियों ने चौकीदार को बीती रात पीटकर गंभीर घायल कर दिया।इतना ही नहीं उसको बेसुध हालत में जान से मारने की नीयत से पास की रेलवे पटरी लिटा दिया।गनीमत रही ट्रेन आने से 2 मिनट पहले सूचना पर परिजनों ने पहुंचकर पटरी से हटा लिया।सूचना पर यूपी 112 पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।परिजनों ने पुलिस के सहयोग से चौकीदार को बेसुध हालत में इलाके के एक मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। जहां हालत में सुधार होने पर परिजनों ने राहत की सांस ली है।
नेशनल हाइवे शंखा पुल से पहले रूकुमपुर के रकवा में एक पेट्रोल पम्प का निर्माण चल रहा है।गांव रूकुमपुर निवासी शहरुद्दीन उस पर पिछले कई सालों से चौकीदारी करते है।उनके भांजे अजीम ने बताया पंप का निर्माण कर रहे ठेकेदार को तेल चोरी करने से रोकने पर वह रंजिश मानने लगा।शनिवार आधी रात के समय उसने और उसके चार पांच साथियों ने शहरुद्दीन को खूब पीटकर घायल कर दिया।जब वह बेसुध हो गए।तब जान से मारने की नीयत से उनको पास की रेलवे ट्रैक पर लिटा दिया।ट्रेन आने के दो मिनट पहले किसी तरह से पहुंचकर परिजनों ने उन्हें ट्रैक से हटाया।उनकी सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने रात में ही मौके पर पहुंचकर कर जांच पड़ताल की है।पुलिस की गाड़ी को देखकर आरोपी कार में सवार होकर फरार हो गए।परिजनों ने उनको बेसुध हालत में इलाके के एक मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है।बताया पूर्ण रूप से होश नहीं आने के कारण पुलिस को तहरीर नहीं दी है।हालांकि उनकी हालत में सुधार होने से परिजनों में खुशी की लहर दौड़ी है।थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया मामला मारपीट का बताया जा रहा है।तहरीर आने पर जांच पड़ताल करके आरोपियों के खिलाफ शख्त कार्यवाही की जाएगी।




