Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
E-Paperउत्तर प्रदेशटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदेशधर्मफतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

सभासद मौलाना अहसन अंसारी के पिता समेत सांड ने कई लोगों को किया घायल 

फतेहगंज पश्चिमी _ नमाज पढ़कर लौट रहे सभासद के पिताजी पर सांड ने किया जानलेवा हमला। जानकारी के अनुसार कस्बे के मोहल्ला अंसारी उत्तरी, वार्ड नंबर 7 के सभासद मौलाना अहसन अंसारी के पिता नूर अहमद उम्र 70 वर्ष सब्जी मंडी के पास जमा मस्जिद में नमाज पढ़कर अपने घर लौट रहे थे तभी अचानक राजा चौक पर सभासद मौलाना अहसन अंसारी के पिता नूर अहमद पर सांड ने जानलेवा हमला कर दिया जिससे सभासद के पिता के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई। मौके पर मौजूद मोहल्ले वालों ने सांड को डंडा फटकार कर भगाया। ‌ घायल नूर मोहम्मद को उनके परिजनों तुरंत ही प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

सभासद मौलाना अहसन अंसारी के पिता नूर अहमद के घायल होने की सूचना पर मोहल्ले वाले उन्हें देखने पहुंचे सभासद के पिता के घायल होने की सूचना पर फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र राठौर, चेयरमैन पति मोहम्मद शाहिद उर्फ कल्लू भाई, सभासद शराफत हुसैन, तस्लीम उर्फ टिंकू, सभासद महेंद्र पाल शर्मा, सभासद प्रदीप गुप्ता समेत आदि लोग भी पहुंचे और सभी ने सभासद के पिता नूर अहमद के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना एवं दुआ की। मौके पर मौजूद कस्बा वासियों एवं मोहल्ले वालों ने अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र राठौर से आवारा घूम रहे सांड को पड़कर गौशाला भिजवाने की मांग की।

इसी तरह मोहल्ला माली निवासी पत्रकार राजकुमार कश्यप सब्जी मंडी से अपनी दुकान बंद करके घर वापस जा रहे थे तभी सांड ने हमला कर दिया जिनमें उनके हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई।

 

इसी तरह मोहल्ला अंसारी पूर्वी वार्ड नंबर 14 निवासी सभासद जाकिर हुसैन पर (विजार) सांड ने अचानक हमला। जिससे सभासद जाकिर हुसैन घायल हो गये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!