प्राथमिक विद्यालय सेकंड में छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों ने स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत निकाली जागरूकता रैली।

फतेहगंज पश्चिमी _ प्राथमिक विद्यालय सेकंड स्कूल की प्रधानाध्यापिका के नेतृत्व में स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत निकाली जागरूकता रैली जानकारी के अनुसार प्राथमिक विद्यालय सेकंड की प्रधानाध्यापिका रुचि अग्रवाल ने बताया कि स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत नामांकन बढ़ाने हेतु कस्बे के मोहल्ला ठाकुरद्वारा, साहुकारा, माली, नौगवा आदि जगहों पर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान, सभासद धर्मेंद्र सिंह उर्फ मोनू ठाकुर, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, गौरव मिश्रा के द्वारा किया गया। स्कूल चलो अभियान जागरूकता रैली के दौरान स्कूल के सभी छात्र छात्राओं (बच्चों) ने हाथों में तिरंगा झंडा एवं गुब्बारे लेकर कस्बे में भ्रमण किया। और इस दौरान बच्चों के माता-पिता को जागरुक कर बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। (नवीन नामांकन हेतु प्रेरित किया) रैली के दौरान स्कूल की सभी टीचरों एवं शिक्षकों और बच्चों ने सब पढ़ें–सब बढ़ें एवं “हर बच्चा स्कूल जाए, जैसे नारों के माध्यम से शिक्षा के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक किया।

इस अवसर पर शिक्षकों द्वारा अभिभावकों को सरकार द्वारा प्रदान की जा रही निःशुल्क सुविधाओं जैसे मुफ्त पाठ्य-पुस्तकें, यूनिफॉर्म, मिड-डे मील, जूते-मोजे एवं स्मार्ट क्लास के माध्यम से पढ़ाई आदि की जानकारी दी गई।प्रधानाध्यापिका रुचि अग्रवाल ने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने सभी बच्चों का नामांकन विद्यालय में अवश्य कराएं, जिससे कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। रैली समापन के बाद वार्षिक उत्सव कार्यक्रम किया गया उसके बाद सभी बच्चों को पुरस्कार वितरण करके सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा देने के बाद कक्षा 5 के बच्चों का विदाई समारोह कार्यक्रम किया गया।
रैली कार्यक्रम के दौरान रुचि अग्रवाल, अलका सिंह, अनीता मौर्य, स्वाति चाहल, सविता हिरोलिया, मिथिलेश यादव, सुनीता देवी, अर्चना अग्रवाल आदि विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, अभिभावक एवं कस्बा वासी उपस्थित रहे।



