प्रादेशिक जीवजन्तु कल्याण बोर्ड उत्तर प्रदेश शासन के द्बारा नामित सदस्य सचिन मक्कड़ का हिन्दू संगठनो ने करा स्वागत

बरेली निवासी सचिन मक्कड़ को प्रादेशिक जीवजन्तु कल्याण बोर्ड का उत्तर प्रदेश सदस्य उत्तर प्रदेश शासन पशुधन अनुभाग-1 के द्बारा नामित होने पर विश्व हिन्दू महासंघ गौ रक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यालय पर पहुंचकर बजरंग सेना के राष्ट्रीय मन्त्री दीपक (आशु भाई ) ने पुष्पमाला पहनाकर बधाई दी। विश्व हिन्दू महासंघ गौ रक्षा प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश महामन्त्री नीरज सैनी सचिन मक्कड़ जी को उत्तर प्रदेश शासन द्बारा बोर्ड का सदस्य नामित होने पर कार्यकर्त्ताओ सहित पुष्पमाल पहनाकर स्वागत कर अपने वक्तव्य मे कहाकि विश्व हिन्दू संघ गौ रक्षा प्रकोष्ठ सभी जीवजन्तु की सुरक्षा के लिए आमजनता को जागरूक करता है सचिन मक्कड़ भी उसी टीम प्रदेश पदाधिकारी है आज उत्तर शासन पशुधन अनुभाग ने हमारे संगठन टीम पर विश्वास जताकर सचिन मक्कड़ जी को उत्तर प्रदेश का सदस्य नामित करके विश्व हिन्दू महासंघ गौ रक्षा प्रकोष्ठ को जो सम्मान दिया हम सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी उत्तर प्रदेश सरकार का दिल से धन्यवाद करते है। विश्व महासंघ गौरक्षा प्रकोष्ठ द्बारा सम्मान समारोह बैठक मे नीरज सैनी जी प्रदेश महामंत्री, राजेश खुराना जी एंव अनुराग शर्मा जी सदस्य गौ सेवा आयोग, राजू मौर्य जिला मंत्री,दीपक (आशु भाई )राष्ट्रीय मंत्री बजरसेना, हिमान्शु शर्मा, रामेन्द्र शर्मा, राजवीर मौर्य व अन्य कार्यकर्ता मुख्य रुप उपस्थित रहे।




