Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
ई -पेपर 📜उत्तर प्रदेशक्राइमटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़फतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशबरेली उत्तर प्रदेशबरेली नगर निगममिलक तहसीलमीरगंज बरेली उत्तर प्रदेशयुवायूपीयूपी पुलिसयोगाराजनीतिराज्यलखनऊलोकल न्यूज़शाही बरेली

हादसे के बाद सड़क पर तड़पते रहे तीनो घायल, एक घंटे तक नहीं पहुंची पुलिस; उठे सवाल 

शाही। धनेटा-शीशगढ़ मार्ग पर रविवार देर शाम जुनहाई गांव के पास DCM और बाइक की जोरदार भिड़ंत में तीन बाइक सवार घायल हो गए। हादसे के बाद तीनों घायल बारिश के बीच करीब एक घंटे तक सड़क पर पड़े मदद का इंतजार करते रहे। राहगीरों ने पुलिस को सूचना देने के बावजूद कथित देरी से पहुंचने पर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।

बताया गया कि तीनों बाइक सवार धनेटा की ओर से मिर्जापुर जा रहे थे। जुनहाई गांव के पास सामने से धनेटा की ओर आ रहे DCM से बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई।

राहगीरों के अनुसार, उन्होंने तत्काल पुलिस को हादसे की सूचना दी, लेकिन आरोप है कि करीब एक घंटे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इस दौरान बारिश होती रही और घायल सड़क पर दर्द से कराहते रहे। पुलिस की मदद का इंतजार कर रहे घायलों को आखिरकार राहगीरों ने संभाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस की देरी पर उठे सवाल

हादसे के बाद पुलिस के मौके पर पहुंचने में हुई देरी को लेकर राहगीरों में नाराजगी दिखाई दी। उनका कहना था कि सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की हालत गंभीर हो सकती है और ऐसे मामलों में हर मिनट महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में सूचना के बाद पुलिस के देर से पहुंचने के आरोपों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!