Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
ई -पेपर 📜उत्तर प्रदेशक्राइमटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदेशफतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशबरेली उत्तर प्रदेशबरेली नगर निगममिलक तहसीलमीरगंज बरेली उत्तर प्रदेशयुवायूपीयूपी पुलिसयोगाराजनीतिराज्यलखनऊलोकल न्यूज़शाही बरेली

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र की एकता और संविधान की रक्षा का संकल्प लें

बरेली। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अधिवक्ता एवं पत्रकार, भारत न्यूज़ 24 से जुड़े एडवोकेट निखिल भारद्वाज ने जनपदवासियों को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों और महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को स्मरण करने का गौरवपूर्ण अवसर है।

उन्होंने कहा कि आजादी हमें लंबे संघर्ष और असंख्य वीरों के बलिदान के बाद प्राप्त हुई है। इसलिए स्वतंत्रता के मूल्यों की रक्षा करना और देश की एकता, अखंडता एवं भाईचारे को मजबूत बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से संविधान के प्रति सम्मान रखते हुए अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया।

 

एडवोकेट निखिल भारद्वाज ने कहा कि एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण तभी संभव है, जब समाज का प्रत्येक वर्ग आपसी प्रेम, सद्भाव और सहयोग के साथ आगे बढ़े। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर सभी नागरिकों से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश की एकता-अखंडता को मजबूत करने और समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लेने की अपील की।

 

उन्होंने कहा कि “स्वतंत्रता, संविधान और राष्ट्र की एकता-अखंडता हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर हम सभी मिलकर एक मजबूत, समृद्ध और सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प लें।”

 

जनसेवा एवं विधिक सहायता के लिए सदैव तत्पर

एडवोकेट निखिल भारद्वाज

अधिवक्ता | पत्रकार, भारत न्यूज़ 24

चैम्बर नं. 4, ई-ब्लॉक, बगलिया

मोबाइल नं.: 7409961803

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!