स्टेट सिस्टोबॉल चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, बरेली और गोरखपुर ने जीते मुकाबले
उड़ान ग्लोबल स्कूल में सिस्टोबॉल स्टेट चैंपियनशिप का आगाज, 30 टीमों ने दिखाया दमखम

बरेली फतेहगंज पश्चिमी -आज दिनांक 19.06.2026 को उड़ान ग्लोबल स्कूल फतेहगंज पश्चिमी बरेली में प्रथम जूनियर तथा चतुर्थ सीनियर स्टेट सिस्टोंबाल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया जिसमें राज्य की 30 टीमों ने प्रतिभा किया l

कार्यक्रम का शुभारंभ अटल संकल्प पार्टी के अध्यक्ष श्री अमित कुमार जी , विशेष अतिथि के रूप में श्री प्रवल चौहान जी द्वारा द्वीप प्रज्वलन कर किया गया l प्रथम मैच आज सीनियर पुरुष वर्ग में बरेली तथा आगरा के मध्य खेला गया जिसमें बरेली ने 24-06 से विजय प्राप्त की l

द्वितीय मैच सीनियर पुरुष वर्ग में गाजियाबाद तथा लखनऊ के मधुरा जिसमें लखनऊ ने गाजियाबाद को 18-10 से हराकर अगले चरण में प्रवेश किया, तृतीय मैच सीनियर पुरुष वर्ग में आगरा और लखनऊ के मध्य हुआ जिसमें आगरा 22-20 से विजई हुई l चतुर्थ मैच गोरखपुर तथा मथुरा के मध्य हुआ जिसमें गोरखपुर45-28 से विजई हुई पंचम मैच गाजियाबाद तथा बरेली के मध्य हुआ जिसमें बरेली 22-17 से विजई हुईl बरेली सिस्टोंबाल संगठन के अध्यक्ष श्री रिजवान अली अंसारी सेक्रेटरी अमित कुमार कौशिक,कोषा अध्यक्ष मोहित पंत तथा उड़ान ग्लोबल स्कूल के अकादमिक डायरेक्टर सुमित शर्मा जी द्वारा सभी आए हुए खिलाड़ियों का आभार प्रकट किया तथा उनके खुशहाल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आशीर्वचन प्रदान किया l



