Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
ई -पेपर 📜टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मनगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी बरेलीफतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशयुवायूपीयोगाराजनीतिराज्यलखनऊलोकल न्यूज़

भीषण गर्मी में विद्युत विभाग ने बांटी राहत, शरबत व हलवा-चना भंडारे में उमड़ी भीड़

फतेहगंज पश्चिमी। भीषण गर्मी के बीच सोमवार को फतेहगंज पश्चिमी विद्युत विभाग ने जनसेवा और मानवता की अनूठी मिसाल पेश की। विभाग की ओर से रहपुरा अंडरपास स्थित हनुमान मंदिर परिसर में ठंडा शरबत एवं हलवा-चना भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में राहगीरों, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

गर्मी से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में लोगों को शीतल शरबत वितरित किया गया, जबकि प्रसाद के रूप में हलवा-चना भी बांटा गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्युत विभाग के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से संपन्न हुआ।

इस अवसर पर उपखंड अधिकारी समेत विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जेई रमेश गौतम, बिल बाबू अंकिता, टीजीटू आदिल मलिक, परवीन शर्मा, राकेश माहेश्वरी, सुनील कुमार, परवेंद्र, सोनू, काशीराम, संजय उपाध्याय, शब्बीर अली, गेंदनलाल, मोहित माहेश्वरी, हरवीर सिंह, चंदन ठाकुर सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

भंडारे के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और विद्युत विभाग की इस जनहितकारी पहल की सराहना की। उपस्थित लोगों ने कहा कि भीषण गर्मी में राहत पहुंचाने के साथ-साथ समाज सेवा का यह कार्य अन्य संस्थाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!