Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
ई -पेपर 📜उत्तर प्रदेशक्राइमग्राम कुरतराटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियादेशधर्मनगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी बरेलीफतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशबरेली उत्तर प्रदेशबरेली नगर निगमयुवायूपीयोगाराजनीतिराज्यलखनऊलोकल न्यूज़

नए थाना भवन निर्माण की मांग को लेकर मुख्य सचिव से मिले भाजपा नेता आशीष अग्रवाल

फतेहगंज पश्चिमी।बंद पढ़ी रबर फैक्ट्री परिसर में मौजूद स्थानीय थाना को नगर में शिफ्ट कर नव निर्माण की स्वीकृति के लिए भाजपा नेता आशीष अग्रवाल ने मुख्य सचिव एस पी गोयल से मिलकर पत्र सौंपा है।

नगर में बंद पड़ी रबड़ फैक्ट्री परिसर में मौजूद जर्जर थाना परिसर को नगर में स्थानांतरण कर रोडवेज एवं रेलवे स्टेशन के समीप सिंचाई विभाग की जमीन पर निर्माण कराने के प्रस्ताव को नगर के भाजपा नेता आशीष अग्रवाल ने उत्तर प्रदेश शासन के मुख्य सचिव एसपी गोयल को पत्र देकर बताया क्षेत्र वासियों के आग्रह पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के द्वारा कस्बा में स्टेशन रोड पर मौजूद सिंचाई विभाग की जमीन पर थाना निर्माण का प्रस्ताव की पत्रावली जिलाधिकारी बरेली ने अक्टूबर 2025 को प्रमुख सचिव सिंचाई को शासन की स्वीकृति को भेजा था। जिसके लंबित होने के कारण थाना परिसर निर्माण में देरी हो रही है।इस बाबत भाजपा नेता आशीष अग्रवाल ने सोमवार को मुख्यमंत्री मुख्य सचिव से मिलकर भूमि स्थानांतरण के लिए सिंचाई विभाग में लंबित पत्रावली को स्वीकृत कराने का आग्रह किया है।जिस पर अग्रिम कार्यवाही के लिए मुख्य सचिव ने भरोसा दिया है।बतादे पुराने थाने की जर्जर बिल्डिंग में पुलिस कर्मियों के रहने की उचित व्यवस्था नहीं है।फरियादियों को नगर से एक किमी दूर पैदल चलकर थाना परिसर जाना पड़ता है। एवं बारिश में टपकती जर्जर थाना बिल्डिंग में पुलिस कर्मियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!