Welcome to Aarav Media Network   Click to listen highlighted text! Welcome to Aarav Media Network
ई -पेपर 📜क्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशफतेहगंज पश्चिमी बरेली उतर प्रदेशयुवायूपीराजनीतिराज्यलखनऊलोकल न्यूज़

रंजिश की आग में बहा खून, युवक को चाकू मारकर आरोपी फरार

फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है, जबकि पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

जानकारी के अनुसार मोहल्ला अंसारी वार्ड-14 निवासी इमरान का कस्बे के ही एक युवक से कई वर्षों से विवाद चला आ रहा था। बुधवार रात करीब नौ बजे इमरान किसी काम से वार्ड-7 क्षेत्र में गया हुआ था। इसी दौरान पहले से रंजिश रखने वाले युवक ने उसे रास्ते में रोक लिया। दोनों के बीच कहासुनी होने के बाद आरोपी ने चाकू निकालकर इमरान पर हमला कर दिया।

बताया जाता है कि चाकू इमरान के पेट के दाहिनी ओर लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना देखकर आसपास मौजूद लोग मौके की ओर दौड़े। लोगों के शोर मचाने और ललकारने पर आरोपी चाकू लहराते हुए मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। घायल इमरान को तत्काल उपचार के लिए एक निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में रोष व्याप्त है। वहीं पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि घायल के परिजन फिलहाल उसके उपचार में व्यस्त हैं, जिसके चलते अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

कस्बे में हुई इस वारदात से लोगों में भय और चिंता का माहौल है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस से आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!